Faridabad: क्रिसमस सेलिब्रेशन पर निकलने से पहले ध्यान दें, फरीदाबाद-दिल्ली हाईवे 23 और 24 दिसंबर को रहेगा बंद

Faridabad: फरीदाबाद से दिल्‍ली का सफर आने वाले दो दिन मुश्किल भरा हो सकते हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की वजह से 23 और 24 दिसंबर को दो दिन आगरा दिल्‍ली हाईवे कई घंटे के लिए बंद रहेगा। इस संबंध में फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 23 दिसंबर को शाम पांच से रात 10 बजे तक हाईवे रहेगा बंद
  • 24 दिसंबर को सुबह पांच से 10 बजे तक बंद रहेगा हाईवे
  • कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की वजह से हाईवे पर रहेगा डायवर्जन

Faridabad: क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए अगर आप फरीदाबाद से दिल्‍ली की तरफ जाने का प्‍लान बना रहे हैं तो अभी कैंसिल कर दीजिए, क्‍योंकि 23 और 24 दिसंबर को दो दिन कई घंटे के लिए नेशनल हाईवे बंद रहेगा। इससे आपको हैवी ट्रैफिक जाम और भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, इन दो दिनों में इस दिल्ली-आगरा हाईवे से होकर भारत जोड़ो यात्रा निकलने वाली है। जिसकी वजह से यह नेशनल हाईवे कुछ घंटों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जारी एडवाइजरी के अनुसार, दिल्ली-आगरा हाईवे पर जब यह यात्रा पहुंचेगी तो दिल्ली की तरफ जाने वाली लेन को बंद कर दिया जाएगा। वहीं दिल्‍ली से फरीदाबाद की तरफ जाने वाली लेन पर वाहन पहले की तरह चलते रहेंगे।

Agra Delhi Highway

आगरा दिल्‍ली हाईवे पर दो दिन रहेगा ट्रैफिक ब्‍लॉक

फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस एसएचओ दर्पण कुमार ने बताया कि पलवल से दिल्ली की तरफ जाने वाली लेन को पूरी तरह बंद करने की जगह सिर्फ उतनी ही देर के लिए बंद किया जाएगा, जितनी देर यह यात्रा हाईवे पर रहेगी। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, यह यात्रा 23 दिसंबर की शाम पांच बजे बीके चौक पहुंचेगी। जिसके बाद दिल्ली जाने वाली लेन को रात 10 बजे तक बंद कर दिया जाएगा। यह यात्रा रात को मेवला में स्‍टे करेगी और दूसरे दिन यानी 24 दिसंबर को सुबह छह बजे फिर से फरीदाबाद से दिल्ली की तरफ रवाना होगी। इस दौरान सुबह 6 बजे से लगभग 10 बजे तक हाईवे बंद रहेगा। दिल्ली में इस यात्रा के प्रवेश करने के बाद हाईवे पर ट्रैफिक को दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान कैली चौक से बाईपास के लिए दिल्ली जाने वाला ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

End of Feed