Faridabad: बड़खल झील बनेगी फरीदाबाद का ‘मरीन ड्राइव’, रानी की छतरी भी होगा NCR का प्रमुख पर्यटन केंद्र

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2023, 08:50 PM IST

Faridabad: नए साल फरीदाबाद के पर्यटन क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने वाला है। इस साल जहां प्रसिद्ध बड़खल झील के जीर्णोद्धार का कार्य पूरा हो जाएगा। इसे मुंबई के मरीन ड्राइव की तर्ज पर डेवलप किया जा रहा है। इसके अलावा रानी की छतरी और नाहर सिंह महल का डेवलपमेंट कार्य भी मई माह तक पूरा हो जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई के ‘मरीन ड्राइव’ की तरह डेवलप हो रही है बड़खल झील
  • रानी की छतरी और शाही तालाब का भी होगा कायापलट
  • इन तीनों को डेवलप करने का कार्य गर्मियों तक हो जाएगा पूरा

Faridabad: नया साल फरीदाबाद के लिए पर्यटन के क्षेत्र में नई खुशियां लेकर आ रहा है। इस साल जहां छह दशक पुरानी प्रसिद्ध बड़खल झील के जीर्णोद्धार का काम पूरा हो जाएगा। वहीं, रानी की छतरी और नाहर सिंह महल पर हो रहा निर्माण का कार्य भी पूरा हो जाएगा। इन तीनों जगहों को एनसीआर के बेस्‍ट टूरिस्‍ट स्‍पॉट के तौर पर डेवलप किया जा रहा है। फरीदाबाद प्रशासन के अनुसार, बड़खल झील का जीर्णोद्धार मुंबई के ‘मरीन ड्राइव’ की तरह किया जा रहा है, जिससे लोग इसके किरानों पर घूमते हुए प्राकृति का आनंद उठा सकें। इस झील में हमेशा पानी भरा रहे, इसलिए एक दस एमएलडी क्षमता का एसटीपी स्‍थापित किया जा चुका है।

Faridabad News (1)

फरीदाबाद का नाहर सिंह महल

बता दें कि, बड़खल झील का बांध करीब छह दशक पुराना है और पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। इसलिए इस बांध को भी दोबारा से बनाया जा रहा है। यह बांध करीब 700 मीटर लंबा और 50 फुट चौड़ा होगा। बड़खल झील के डेवलपमेंट का कार्य स्मार्ट सिटी फरीदाबाद कर रहा है। इस मरीन ड्राइव का सौंदर्यीकण विश्व स्‍तर का होगा। इस बांध पर वॉकिंग ट्रैक, बैठने के लिए बेंच, बच्चों के लिए झूले, रेस्त्रा, जूस कॉर्नर आदि की सुविधा रहेगी। इसके अलावा यहां कलरफुल लाइट के अलावा संगीत की मधुर आवाज भी सुनाई देगी। यहां पर लोगों के योगाभ्यास और व्यायाम करने की सुविधा भी विकसित की जाएगी। फरीदाबाद का यह मरीन ड्राइव शाम होते ही रंगीन रोशनी में नहाया नजर आएगा। बड़खल झील एक बार फिर प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र बनेगा। गर्मी तक यहां चल रहे सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।

End of Feed