Faridabad: फरीदाबाद में अब नहीं होगी पेयजल समस्‍या, इन कॉलोनियों में फुल प्रेशर आएगा पानी

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2022, 05:44 PM IST

Faridabad News: फरीदाबाद के लोगों को अगली गर्मी से पहले लो वाटर प्रेशर की समस्‍या से राहत मिल सकती है। शहर में वाटर सप्‍लाई सुधारने के लिए एफएमडीए 600 मिमी डायमीटर की पाइपलाइन को बदलकर अब 900 मिमी डायमीटर करने जा रहा है। इसकी शुरुआत सेक्टर-45 के बूस्टिंग स्टेशन से जुड़े पाइपलाइन से होगी। एफएमडीए सीईओ ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए हैं।

Faridabad News: फरीदाबाद के लोगों को अब लो प्रेशर पेयजल सप्‍लाई की समस्‍या से नहीं जूझना पड़ेगा। इस समस्‍या को खत्‍म करने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने अपना एक्‍शन प्‍लान तैयार कर उस पर कार्रवाई भी शुरू कर दी है। शहर की पेयजल सप्लाई में सुधार को लेकर एफएमडीए के सीईओ सुधीर राजपाल ने जिला प्रशासन के अन्‍य अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्‍होंने बताया कि शहर की जो पाइप लाइन अभी 600 मिमी डायमीटर की हैं, उन्‍हें बदलकर अब 900 मिमी डायमीटर का किया जाएगा। जिससे लो प्रेशर की समस्‍या खत्‍म हो जाएगी।

Faridabad News  (1)

अधिकारियों के साथ बैठक करते एफएमडीए के सीईओ

एफएमडीए सीईओ ने कहा कि पतली पाइप होने के कारण डिमांड के अनुसार पानी का सप्‍लाई नहीं हो पाता है। जिससे घरों में पानी पर्याप्त दबाव के साथ नहीं पहुंचता और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए इन पाइप लाइनों की क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। उन्‍होंने कहा कि एफएमडीए की आवश्यकता के अनुसार बाईपास के साथ सेक्टर-29 चौक से एनएचपीसी चौक तक पुरानी पाइपलाइन को बदलकर 900 मिली मीटर व्यास वाली पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे शहर के सेक्टर-45 के बूस्टिंग स्टेशन पर वाटर सप्‍लाई बढ़ेगी। इस स्‍टेशन से जुड़ी ग्रीनफील्ड कॉलोनी, चार्मवुड़ विलेज, सूरजकुंड रोड, गुरुकुल रोड, सेक्‍टर;45,44 और सेक्‍टर 32 के लोगों को फायदा मिलेगा।

End of Feed