फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा! AC फटने से परिवार के 3 सदस्यों की मौत, बेटा बालकनी से कूदा

Faridabad AC Explodes: यह दर्दनाक घटना फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड कॉलोनी स्थित एक किराए के चार मंजिला मकान में रविवार सुबह हुई। बताया जा रहा है कि उस समय परिवार सो रहा था।

Faridabad Fire News: फरीदाबाद में एक एयर कंडीशनर का कंप्रेसर फट गया, जिसमें पिता, माता और बेटी की मौत हो गई। छत का दरवाज़ा बंद होने के कारण परिवार फंस गया और बेटा घायल हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार, 7 सितंबर को एयर कंडीशनर के कंप्रेसर में विस्फोट के कारण दूसरी मंजिल पर भीषण आग लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों और उनके पालतू कुत्ते की मौत हो गई।

Faridabad AC Explodes

फरीदाबाद में एक एयर कंडीशनर का कंप्रेसर फट गया (प्रतीकात्मक फोटो:canva)

पहली मंजिल पर रह रहे 49 साल के सचिन कपूर उनकी पत्नी 48 साल की रिंकू कपूर और उनकी बेटी 13 साल की सुजैन की विस्फोट में मौत हो गई। TOI की रिपोर्ट के अनुसार, उनका बेटा 24 साल का बेटा आर्यन कपूर बालकनी से कूदकर बच गया, लेकिन उसके पैर टूट गए और उसका इलाज चल रहा है।

End of Feed