दिल्ली

दिल्ली NCR का मौसम 11-September-2025: दिल्ली में नहीं दिख रहे बारिश के आसार, फिर भी लुढ़का रहेगा पारा; जानें क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Delhi Ka Mausam, दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जाने आज बारिश होगी या नहीं? मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली के लिए यह सप्ताह मौसम नर्म रहने वाला है। तापमान में कोई विशेष बढ़ोतरी नहीं होगी और धूप भी बादलों के कारण थोड़ी नरम रहेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान बताता है कि कम से कम 16 सितंबर तक राजधानी दिल्ली और NCR में मौसम साफ बना रहेगा। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम।

Image

दिल्ली में हवाओं से मौसम में आई नरमी

Photo : Times Now Digital

Delhi NCR Ka Mausam (दिल्ली NCR में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11-September-2025: राजधानी दिल्ली और NCR के हिस्सों में इस सप्ताह मौसम साफ रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादलों की हल्की-फुल्की आवाजाही बनी रह सकती है लेकिन बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। 16 सितंबर तक दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है।

हवाओं से मौसम नर्म

मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते भले बारिश की कोई खास संभावना न दिख रही हो लेकिन पूरे दिन 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चल सकती हैं। इन हवाओं के चलते दिन में तेज धूप के बावजूद गर्मी कुछ कम महसूस होगी। बुधवार को भी इसी तरह की हवाएं चली थीं, जिससे रात का तापमान थोड़ा कम दर्ज किया गया।

सुबह और शाम रहेगा सुहावना माहौल

हालांकि दिन के समय तेज धूप देखने को मिलेगी, लेकिन बादलों की छिटपुट आवाजाही और चलती हवाओं की वजह से सुबह और शाम के समय मौसम सुहावना बना रहेगा। तापमान में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है, लेकिन दिन और रात के तापमान में थोड़ा अंतर बना रह सकता है। आज दिल्ली में दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

कुछ इलाकों में हो सकती है बूंदाबांदी

हालांकि पूरे क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना नहीं है लेकिन मौसम विभाग ने NCR के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना से इंकार नहीं किया है। यह हल्की बारिश सीमित इलाकों में हो सकती है, जिसका असर आसपास के इलाकों के पारे में देखने को मिलेगा।

आज कैसा रहेगा नोएडा का मौसम

नोएडा की बात करें तो नोएडा NPMC स्टेशन के मुताबिक आज शहर में हल्के बादलों के साथ मौसम सूखा रहने वाला है। आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

गुरुग्राम का मौसम

आज के गुरुग्राम के मौसम की बात करें तो आज यहां भी बारिश की कोई उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। हल्की बदली के बीच आज शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

कुछ इलाकों में बारिश की संभावना

जहां दिल्ली और एनसीआर में बारिश का अभाव रहेगा, वहीं उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अलग-अलग दिनों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 11, 12 और 15 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा 12 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हल्की वर्षा की संभावना है। वहीं 11 से 16 सितंबर के बीच उत्तराखंड में भी छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article