Faridabad: मेडिकल स्‍टोर संचालक मोटे पैसे लेकर देता था गर्भपात की दवा, स्वास्थ्य विभाग ने रंगे हाथ ऐसे दबोचा

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2022, 06:02 PM IST

Faridabad: फरीदाबाद के संजय कॉलोनी में स्थित एक मेडिकल स्‍टोर पर गर्भपात करने की प्रतिबंधित दवाई बेचने का खुलासा हुआ है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की टीम ने फर्जी ग्राहक बनकर पहुंची और पूरे मामले का खुलासा किया। आरोपी के पास से 300 प्रतिबंधित गोलियां मिली हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी संजय कॉलोनी में चलाता था मेडिकल स्‍टोर
  • स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का कर्मचारी फर्जी ग्राहक बनकर पहुंचा
  • मेडिकल स्‍टोर से बरामद की गई 300 प्रतिबंधित गोलियां

Faridabad: फरीदाबाद जिले में गर्भपात की प्रतिबंधित दवाई बेचने के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। यहां संजय कॉलोनी में स्थित एक मेडिकल स्‍टोर पर यह दवाई बेची जा रही थी। गर्भपात की प्रतिबंधित दवा देने के बदले स्टोर संचालक लोगों से मोटा पैसा वसूल करता था। फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ट्रैप लगाकर इस स्‍टोर संचालक को रंगे हाथ दबोचने में सफलता पाई है। टीम के सदस्‍य ने इस आरोपी स्टोर संचालक से ग्राहक बनकर संपर्क किया था और पैसे देकर दवाई मिलते ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से टीम की ओर से दिए गए 1000 रुपये भी बरामद किए है। साथ ही स्‍टोर के अंदर से भारी मात्रा में गर्भपात करने की दवाई भी जब्त की गई है।

_illegal abortion medicine

मेडिकल स्‍टोर पर पकड़ी गई प्रतिबंधित गर्भपात दवा

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरोपी मेडिकल स्‍टोर संचालक महेंद्र के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिली थी कि संजय कॉलोनी में मेडिकल स्‍टोर चलाने वाला महेंद्र यहां पर बिना किसी डॉक्टर की सलाह के अवैध तरीके से गर्भपात करने की प्रतिबंधित दवाई बेचता है। इसके बदले वह लोगों से मुंह मांगा पैसा वसूल करता था। जानकारी पुख्‍ता करने के बाद जांच और कार्रवाई के लिए एक टीम तैयार की गई।

End of Feed