Faridabad News: इस बस डिपो से अब गुरुग्राम जाने में नहीं होगी परेशानी, मिलेगी हर आधे घंटे में बस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2023, 06:00 PM IST

Faridabad News: बल्लभगढ़ बस डिपो से गुरुग्राम आने-जाने वाले यात्रियों को अब इस रूट पर बस के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस रूट पर अब शाम 4 बजे से शाम 8 बजे तक हर आधे घंटे में बस का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की मांग पर रोडवेज अधिकारियों ने इस रूट पर बसों का संचालन शुरू किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • शाम 4 बजे से 8 बजे तक चलेंगी ये बसें
  • अभी शाम के बाद इस रूट बस सुविधा बहुत कम
  • डिपो में रात्रि ठहराव करने वाली बसों का होगा संचालन

Faridabad News: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ बस डिपो से गुरुग्राम आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यहां पर बसों की कम संख्या के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस रूट पर बसों की संख्‍या बढ़ाने के लिए हरियाणा रोडवेजे ने बड़ा फैसला लिया है। अब रात्रि ठहराव वाली सभी बसों को शाम चार बजे के बाद हर आधे घंटे के अंतराल पर बल्‍लभगढ़ से गुरुग्राम के बीच चलाया जाएगा। रोडवेज अधिकारियों के के अनुसार इसस शाम को ऑफिस खत्‍म होने के बाद गुरुग्राम की तरफ जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। इस रूट पर ये बसें रात्रि 8 बजे तक चलेंगी।

Haryana Roadways

गुरुग्राम रूट पर मिलेगी बस सुविधा

बल्लभगढ़ बस डिपो के अधिकारियों के अनुसार, बल्‍लभगढ़ और गुरुग्राम के लिए रोजाना करीब 70 बसों को संचालन किया जाता है। इन बसों रोडवेज और निजी बसें शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार सुबह से शाम चार बजे के बीच इस रूट पर हर नौ मिनट के अंतराल पर बसों का संचालन होता है, लेकिन इसके बाद इस रूट पर सिर्फ एक या दो बसें ही जाती हैं, जिसकी वजह से शाम चार बजे के बाद गुरुग्राम की तरफ जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

End of Feed