Best Places to Visit Near Faridabad: फरीदाबाद के पास स्थित रोहतक को कहा जाता है ‘द हार्ट ऑफ हरियाणा’ इन पांच जगहों को घूमना न भूलें

Best Places to Visit Near Faridabad: फरीदाबाद से करीब 80 किमी दूर स्थित रोहतक एक ऐतिहासिक और प्राचीन शहर है। इतिहास के अनुसार, यह शहर सिंधु घाटी सभ्यता के समय से अस्तित्व में है। यहां पर आने वाले पर्यटकों को इतिहास और भूगोल से जुड़ी कई चीजें देखने को मिल सकती हैं। रोहतक के इतिहास में उजड़े हुए खंडहरों की विरासत बसती है। साथ ही यहां पर आपको कई प्रसिद्ध मंदिर और खूबसूरत झीलें भी देखने का मिल जाएंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • सिंधु घाटी सभ्यता के समय से अस्तित्‍व में है रोहतक शहर
  • यहां के प्राचीन खंडहर बताते हैं इस शहर का इतिहास
  • यहां मौजूद हैं कई प्रसिद्ध मंदिर और खूबसूरत झील


Best Places to Visit Near Faridabad: फरीदाबाद से करीब 80 किमी दूर स्थित रोहतक को “द हार्ट ऑफ हरियाणा” भी कहा जाता है। यह शहर ऐतिहासिक होने के साथ प्राचीन भी है। इतिहास के अनुसार, यह शहर सिंधु घाटी सभ्यता के समय से अस्तित्व में है। जिसकी वजह से यह शहर इतिहास और भूगोल के जिज्ञासू लोगों में आकर्षण का केंद्र बना रहता है। रोहतक का इतिहास काफी लंबा-चौड़ा है और इसकी जड़े उजड़े हुए खंडहरों में बसती हैं। यह शहर हरियाणा के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां पर आपको कई प्रसिद्ध मंदिर और खूबसूरत झीलें भी देखने का मिल जाएंगी जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। अगर आप रोहतक घूमने आ रहे हैं तो आप इन पांच जगहों पर घूमने आ सकते हैं।

faridabad

अस्थल बोहर मठ

अस्थल बोहर मठ

रोहतक से करीब 7 किमी दूर अस्थल बोहर में एक प्रसिद्ध मठ मौजूद है, जो गुरु गोरख नाथ के अनुयायियों का प्रमुख आश्रय है। यह मठ प्राचीन भारत की खोजों, पुस्तकों और अवशेषों से पटा पड़ा है। यह जगह विशेषकर इतिहास प्रेमियों के घूमने के लिए बहुत ही शानदार है। पौराणिक कथा के अनुसार, सियालकोट के गरीब भगत और गुरु गोरखनाथ के शिष्य ने अस्थल बोहर मठ की स्थापना की थी। यह मठ वर्तमान में एक टूरिस्‍ट स्‍पॉट बन चुका है।

महम

रोहतक जिले में स्थित महम एक छोटा सा शहर और प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। महम खासतौर पर अपने पुरातात्विक स्थलों के लिए जाना जाता है। इस शहर ने सिंधु घाटी सभ्यता के अस्तित्व को आज भी संरक्षित कर रखा है। यही वजह महम आने वाले लोगों में देश-विदेश के पर्यटक शामिल हैं। महम में आपको कई प्राचीन मंदिर, मस्जिदें और मकबरे भी देखने का मिल जाएंगे। यह शहर हिंदू विरासत और इस्लामी वास्तुकला की ऐतिहासिक झलक देता है।

End of Feed