Faridabad Road Rage: साइड न मिलने पर बीच सड़क ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्‍या, लोग बनाते रहे वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2023, 10:09 PM IST

Faridabad Road Rage: फरीदाबाद में कार को साइड न देने के विवाद में कार चालक ने एक ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्‍या कर दी। यह घटना सूरजकुंड थाना क्षेत्र स्थित शिवदुर्गा विहार लकड़पुर का है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शिवदुर्गा विहार लकड़पुर बाजार में हुई हत्‍या
  • मृतक ऑटो चालक यूपी के कन्‍नौज जिले का रहने वाला
  • घटना के बाद से आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश

Faridabad Road Rage: फरीदाबाद में रोड रेज का बड़ा मामला सामने आया है। यहां के सूरजकुंड थाना क्षेत्र स्थित शिवदुर्गा विहार लकड़पुर में साइड देने के विवाद में कार सवार ने एक ऑटो चालक की बीच सड़क पीट-पीटकर हत्‍या हत्या कर दी। घटना के समय वहां सैकड़ों लोग मौजूद थे, लेकिन वे बीच-बचाव करने की जगह सिर्फ घटना का वीडियो बनाते रहे। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के रहने वाले 50 वर्षीय बृजराज के तौर पर हुई है। मृतक फरीदाबाद के शिवदुर्गा विहार ई ब्लॉक में अपने परिवार के साथ रहकर यहां ऑटो रिक्‍शा चलाता था।

Faridabad Roadrage

फरीदाबाद में रोड रेज में ऑटो चालक की हत्‍या

मृतक बृजराज के परिवार में उसकी पत्नी के अलावा 11 साल का एक बेटा है। पुलिस ने मृतक की पत्‍नी सुनीता की शिकायत पर हत्‍या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सुनीता की पत्‍नी ने पुलिस को बताया कि उसके पति बृजराज दिल्ली में ऑटो चलाने का कार्य करते थे। वे बीती रात ऑटो लेकर घर आ रहे थे। इस दौरान लकड़पुर बाजार में उनका ऑटो एक कार के सामने आ गया। कार चालक ने साइड के लिए हॉर्न देना शुरू किया, लेकिन रास्‍ता जाम होने के कारण बृजराज साइड नहीं दे पाए। इससे नाराज कार चालक ने बृजराज को ऑटो से नीचे खींच कर लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। मृतक की पत्‍नी ने बताया कि आरोपी युवक उसके पति को बीच सड़क करीब 15 से 20 मिनट तक उन्हें पीटता रहा, लेकिन कोई बचाने नहीं आया।

End of Feed