Pahalgam Terror Attack: दक्षिण जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की मशहूर बैसरन वैली में मंगलवार दोपहर आतंकियों ने हमला किया। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है। इस हमले ने पूरे देश में खलिबली मचा दी है। जानकारी के अनुसार, श्रीभूमि से एक परिवार हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकवादी घटना के दौरान खतरे से बाल-बाल बचा। सौभाग्य से, हमलावर उन्हें पहचान नहीं सके और वे सुरक्षित रूप से छोड़ दिए गए।
आतंकी हमले से बचा असम का एक परिवार
आतंकी हमले से बचा असम का एक परिवार
उस समय, परिवार के पुरुष सदस्य, अपनी पत्नी और बेटे के साथ बैसरन की खूबसूरत वैली यात्रा कर रहे थे। परिवार, जिसमें देबाशीष भट्टाचार्य, मधुमिता दास भट्टाचार्य और उनका बेटा द्रोहदीप भट्टाचार्य शामिल हैं, अब श्रीनगर में सुरक्षित हैं। उन्होंने अपनी भयावह अनुभव की जानकारी फोन पर अपने रिश्तेदारों को दी। मधुमिता के भाई, नबेंदु दास ने उनकी मुश्किलों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा कि कैसे वो इस भयानक आतंकी हमले का शिकार होने से बचे।
ये भी पढ़ें - Pahalgam Terror Attack: शादी के दो महीने बाद पत्नी संग घूमने गया था कानपुर का शुभम, आतंकियों ने बेरहमी से ली जान
पहलगाम का खौफनाक मंजर
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर खौफनाक आतंकी हमला किया। इस हमले के कारण 26 लोगों ने अपनी जान गवाई है। सेना की वर्दी में आए आतंकियों ने पहलगाम की बैसरन घाटी में यात्रियों से पहले उनका धर्म और नाम पूछा। जिसके बाद उन्होंने हिंदू हो कहकर पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई है, जिसमें दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक भी शामिल हैं।
