फतेहगढ़ साहिब शहीदी सभा के लिए 'मान' सरकार का बड़ा प्लान, चलेंगी फ्री 200 शटल बसें; जानें क्या होंगी व्यवस्थाएं

फतेहगढ़ साहिब पर आयोजित होने वाले शहीदी ससंगत के आने-जाने के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा देने हेतु ‘इंटर सिटी शटल बस सेवा’ शुरू की जाएगी और शहीदी सभा के दौरान 200 शटल बसें तथा 100 ई-रिक्शा संगत के लिए तैनात होंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये बसें और ई-रिक्शा बाहर से आने वाली संगतों को पार्किंग स्थलों से गुरुद्वारा साहिब और अन्य स्थानों तक ले जाएंगे।

चंडीगढ़ : फतेहगढ़ साहिब की पावन धरती पर शहीदी सभा के अवसर पर छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी की महान कुर्बानी को नमन करने के लिए दुनिया भर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए किए गए प्रबंधों की विस्तार से जानकारी देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि संगत के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं, आवागमन, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य इंतजाम व्यापक स्तर पर किए गए हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई कठिनाई न आए।

CM Bhagwant Mann

सीएम भगवंत मान (फोटो-@BhagwantMann)

मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि संगत की बड़ी आमद को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 20 आम आदमी क्लीनिक और 5 डिस्पेंसरी स्थापित की जा रही हैं, जहां विशेषज्ञ डॉक्टर और अन्य स्टाफ मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि इन क्लीनिकों और डिस्पेंसरियों के लिए दवाइयां तथा अन्य सामान की व्यवस्था कर ली गई है।

End of Feed