टक्कर के बाद Scorpio में फंसी स्कूटी, 15KM तक घिसटती रही; बाल-बाल बचा चालक

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक स्कॉर्पियों ने पहले स्कूटी को टक्कर मारी और फिर 15 किलोमीटर तक स्कूटी को घसीटता रहा। जानकारी मिलने पर हाईवे तक पीछा करने के बाद पुलिस ने बैरीकेटिंग कर स्कॉर्पियों को रोका-

Etawah: सोशल मीडिया पर एक एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक वीडियो इटावा के जसवन्तरनगर थाना क्षेत्र का है, जहां एक बेकाबू स्कॉर्पियों स्कूटी को लगभग 15km तक घसीटती रही। इतना ही नहीं हादसा इतना गंभीर था कि स्कॉर्पियो से चिंगारी निकलने लगी। कुछ बाइक सवार और पुलिसकर्मी स्कॉर्पियो का पीछा करते रहे, जिसके बाद इटावा पुलिस ने स्कॉर्पियो का पीछा कर पकड़ा। लेकिन, तब तक स्कूटी की धज्जियां उड़ चुकी थी।

etawah

स्कूटी को 15km तक घसीटती रही स्कॉर्पियो

15km तक घिसटती रही स्कूटी

End of Feed