इटावा के भरथना रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी कार, मौत से चंद सेकंड दूर चालक...फिर क्या हुआ? घटना कैमरे में कैद

Etawah Railway News: 12003 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस तेज रफ्तार में क्रॉसिंग पार कर रही थी। उस दौरान क्रॉसिंग पर एक कार फंस गई। बताया गया कि बंद फाटक के बीच क्रॉसिंग 20-बी पर यह कार फंसी और ऐसे में चालक की मौत से चंद सेकंड की दूरी रह गई।

Etawah News: इटावा के भरथना रेलवे क्रॉसिंग पर एक बड़ा रेल हादसा टल गया है, जिसमें सैंकड़ों यात्रियों की जान तो बच गई, लेकिन रेलवे की लापरवाही पर भी सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, क्रॉसिंग पर एक कार फंस गई। बताया गया कि बंद फाटक के बीच क्रॉसिंग 20-बी पर यह कार फंसी और ऐसे में चालक की मौत से चंद सेकंड की दूरी रह गई। उस दौरान 12003 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस तेज रफ्तार में क्रॉसिंग पार कर रही थी।

TRAIN (3)

इटावा के भरथना रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी कार

फाटक के बीच में फंसी कार के चालक को लोगों ने बताया कि ट्रेन आ रही है। ट्रेन आते देख स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाकर चालक को चेतावनी दी। ऐसे में वह वहां से निकला और सैकड़ों यात्रियों की जान बची। बता दें कि ऐसे में एक बड़ा हादसा टल गया है, जो कि पूरी घटना मोबाइल कैमरे में भी कैद हो गई है।

End of Feed