Dehradun Elephant Video: पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। ऐसे में लगातार वर्षा के प्रभाव के कारण नदियां उफान पर हैं, जिससे जंगली जानवर भी प्रभावित हो रहे हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,
वीडियो में एक जंगली हाथी नदी के तेज बहाव से संघर्ष करते हुए बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना देहरादून जिले की सोंग नदी में हुई, जहां अचानक आए बरसाती पानी के कारण हाथी नदी पार करते समय फंस गया था। हालांकि, हाथी ने पानी के जोरदार बहाव का सामना करते हुए संघर्ष कर अंततः सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाबी पाई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।
