Delhi News: मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की नकदी और जेवरात बरामद

हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा इंदरजीत सिंह यादव पर 15 से अधिक FIR और चार्जशीट दर्ज की गई थी, जिसके आधार पर ईडी ने जांच शुरू की और दिल्ली में उसके ठिकानों से करोड़ों की नकदी और जेवरात जब्त किए।

Delhi News: ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में इंदरजीत सिंह यादव, उसके सहयोगियों, अपोलो ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और उनसे जुड़े अन्य लोगों व संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दिल्ली में स्थित उनके ठिकानों पर छापेमारी की और करोड़ों की नकदी और जेवरात जब्त किए। यह मामला धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत दर्ज है।

Delhi News

मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की बड़ी कार्रवाई

गैरकानूनी गतिविधियों में कमीशन कमाने का आरोप

ईडी की जांच के मुताबिक, इंदरजीत सिंह यादव पर अवैध वसूली, प्राइवेट फाइनेंसर्स से जबरन लोन सेटलमेंट, हथियारों के दम पर धमकी देने और इन गैरकानूनी गतिविधियों से कमीशन कमाने के आरोप हैं। इन्हीं गतिविधियों से जुड़े पैसों को सफेद करने का शक है।

End of Feed