दिल्ली-NCR और गोवा में 32nd Avenue Group पर ED की रेड, 500 करोड़ से ज्यादा के घोटाले का आरोप

दिल्ली-एनसीआर और गोवा में 32nd Avenue Group से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी ने बड़े निवेश घोटाले की आशंका को हवा दे दी है। निवेशकों के साथ सैकड़ों करोड़ रुपये की ठगी के आरोप सामने आने के बाद एजेंसी ने जांच तेज कर दी है।

ED Raid 32nd Avenue Group: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली-एनसीआर और गोवा में 32nd Avenue Group से जुड़े सात स्थानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई उन शिकायतों के आधार पर की गई, जिनमें कई निवेशकों ने कंपनी पर निवेश के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया था। जानकारी के मुताबिक, इस मामले में निवेशकों से 500 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी होने की आशंका जताई जा रही है। इन आरोपों के बाद विभिन्न स्थानों पर एफआईआर दर्ज की गई थीं, जिनके आधार पर ED ने अपनी जांच आगे बढ़ाई।

ED (File Photo: ANI)

ईडी (फाइल फोटो: ANI)

प्रमोटर और डायरेक्टर्स की भूमिका शक के घेरे में

इस मामले में कंपनी के प्रमोटर और डायरेक्टर्स की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। बताया जा रहा है कि कुछ आरोपी फिलहाल फरार हैं, जबकि कुछ को न्यायिक हिरासत में रखा गया है। प्रवर्तन निदेशालय अब पूरे प्रकरण में पैसों के लेन-देन की कड़ी जांच कर रहा है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि धनराशि किन-किन खातों में भेजी गई और उसे किन संपत्तियों में लगाया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें जब्त किया जा सके। फिलहाल जांच प्रक्रिया जारी है और आने वाले समय में इस मामले से जुड़े और अहम खुलासे सामने आ सकते हैं।

End of Feed