मेगा मिलेनियम कंपनी पर ED की बड़ी छापेमारी, करोड़ों की विदेशी करेंसी बरामद, हरीश देधिया पर शिकंजा

ED Raid on Mega Millennium: प्रवर्तन निदेशालय की जांच में कई चौंकाने वाले सबूत भी सामने आए हैं। आरोप है कि हरीश देधिया ने अपने कर्मचारियों या अन्य लोगों को नाममात्र का निदेशक बनाकर कई कंपनियां बनाई थीं।

ED Raid on Mega Millennium: प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ मुंबई और दिल्ली में छापेमारी की है। इस दौरान करोड़ों रुपये की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद की गई है। कंपनी के दफ्तर और निदेशकों के घरों पर तलाशी अभियान जारी है। ईडी ने मुंबई और दिल्ली में करीब आधा दर्जन ठिकानों पर एक साथ छापे मारे हैं। इनमें कंपनी के दफ्तर, निदेशक के मुंबई और दिल्ली स्थित आवास और महाराष्ट्र के करजत में स्थित एक फार्महाउस शामिल है। सुबह से शुरू हुई तलाशी में कई अहम दस्तावेज और नकदी मिलने की खबर है।

ED PTI

मेगा मिलेनियम कंपनी के ठिकानों पर ED की छापेमारी (फोटो साभार- PTI)

मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड पर छापेमारी

जांच का मुख्य दायरा मुंबई के कंसल्टेंट और कारोबारी हरीश देधिया पर है। ईडी के मुताबिक, हरीश देधिया, उनकी पत्नी धारा देधिया और कंपनी के अन्य निदेशकों को दुबई और सिंगापुर की कुछ संदिग्ध कंपनियों से बड़ी रकम विदेशी मुद्रा के रूप में मिली है। एजेंसी को शक है कि यह रकम अवैध तरीके से भारत लाई गई है।

End of Feed