डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाला एजेंट गिरफ्तार, ED ने दिल्ली में पकड़ा, छापे में बरामद हुए करोड़ों रुपये

Dunki Route America Case: ED की जांच पंजाब और हरियाणा पुलिस की ओर से दर्ज FIR के आधार पर शुरू हुई थी। जांच में सामने आया कि अमेरिका जाने के इच्छुक लोगों को एजेंट और बिचौलिए कानूनी तरीके से विदेश भेजने का झांसा देते थे, लेकिन बाद में उन्हें डंकी रूट के जरिए अमेरिका पहुंचाने की व्यवस्था की जाती थी।

Dunki Route America Case: अमेरिका में अवैध तरीके से दाखिल होने के आरोप में फरवरी 2025 में 300 से ज्यादा भारतीयों को वापस भेजे जाने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ED के जालंधर जोनल ऑफिस ने दिल्ली के टिकट एजेंट तरुण खोसला को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वह डंकी रूट के जरिए लोगों को अवैध तरीके से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का अहम हिस्सा था। विशेष PMLA अदालत ने उसे 30 अक्टूबर 2026 तक ED की हिरासत में भेज दिया है।

ED PTI

प्रवर्तन निदेशालय (फोटो साभार- PTI)

वसूले जाते थे 30 से 60 लाख रुपये

ED की जांच पंजाब और हरियाणा पुलिस की ओर से दर्ज FIR के आधार पर शुरू हुई थी। जांच में सामने आया कि अमेरिका जाने के इच्छुक लोगों को एजेंट और बिचौलिए कानूनी तरीके से विदेश भेजने का झांसा देते थे, लेकिन बाद में उन्हें डंकी रूट के जरिए अमेरिका पहुंचाने की व्यवस्था की जाती थी। इस खतरनाक रास्ते में दक्षिण और मध्य अमेरिका के कई देशों की सीमाएं अवैध तरीके से पार कराई जाती थीं। इसके लिए स्थानीय एजेंटों और डंकरों की मदद ली जाती थी। हर व्यक्ति से करीब 30 लाख से 60 लाख रुपये तक वसूले जाते थे।

End of Feed