DUSU Election 2026: काउंटिंग में गड़बड़ी का आरोप, सड़क पर उतरे छात्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा

DUSU Election 2026: DUSU चुनाव की मतगणना प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए संयुक्त सचिव पद के निर्दलीय उम्मीदवार विशेष यादव के समर्थकों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे समर्थकों को वहां से हटा दिया।

DUSU Election 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) चुनाव की मतगणना पूरी हो चुकी है। संयुक्त सचिव (JS) पद के नतीजों में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। निर्दलीय उम्मीदवार विशेष यादव ने एबीवीपी और एनएसयूआई के प्रत्याशियों को कड़ी चुनौती दी और मुकाबले में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।

Vishesh Yadav

विशेष यादव के समर्थकों का धरना (फोटो- ANI)

हालांकि, अंतिम परिणाम में विशेष यादव को जीत नहीं मिल सकी और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। तो वहीं मतगणना प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए विशेष यादव के समर्थकों ने धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान समर्थकों ने काउंटिंग को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे विशेष यादव के समर्थकों को वहां से हटा दिया। वहीं NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने भी दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, उसने (DU) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) को फेवर किया है।

End of Feed