दिल्ली NCR के मौसम में बड़ा बदलाव; धूलभरी आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट, कई इलाकों में बत्ती गुल

राजस्थान की ओर से उठी धूलभरी आंधी का असर अब हरियाणा होते हुए दिल्ली-एनसीआर तक पहुंचने वाला है। रात के समय तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी चलने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Delhi NCR Rain Alert: दिन ढलते ही नोएडा समेत पूरे एनसीआर का मौसम अचानक बदल गया है। तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने लगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। हालांकि, धूल भरी आंधी के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आसमान में बादल भी छा गए हैं, जिससे मौसम और अधिक बदला-बदला नजर आ रहा है। आंधी के बाद नोएडा के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है और कई जगहों पर अंधेरा फैल गया है।

Delhi NCR Rain Alert

दिल्ली NCR में बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में धूलभरी आंधी और बारिश की संभावना

बता दें कि, उत्तर राजस्थान से उठी धूलभरी आंधी और मध्यम बारिश का वेदर सिस्टम अगले करीब कुछ घंटों में हरियाणा के पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में पहुंचने वाला था। इसके असर से दिल्ली-एनसीआर में रात 8:45 से 10 बजे के बीच 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हल्की से मध्यम धूलभरी आंधी आ सकती है, जिसके बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। मौजूदा बादलों की स्थिति को देखते हुए रात में आंधी आना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, अगर यह सिस्टम अपनी ताकत बनाए रखता है, तो शाम 7:30 बजे तक एनसीआर में बारिश के दायरे को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।

End of Feed