पालघर में भारी बारिश, डूबा देहर्जे नदी पर बना पुल, दहानू-विरार लोकल सेवा प्रभावित

मुंबई से सटे पालघर में भारी बारिश के कारण देहर्जे नदी पर बना पुल पानी में डूब गया। इससे पालघर और मनोर वाडा के बीच संपर्क भी टूट गया है। भारी बारिश से कारण पालघर विरार के बीच चलने वाली लोकल ट्रेन बाधित हो गई है।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सटे पालघर में तेज बारिश के चलते देहर्जे नदी पर बनाया गया पुल पानी में डूब गया, जिसके कारण पालघर और मनोर वाडा के बीच संपर्क टूट गया है। इतना ही नहीं तेज बारिश के कारण वेस्टर्न लाइन की लोकल सेवा भी बाधित हुई है। बता दें कि पालघर उमरोली के बीच बने रेलवे ट्रैक पर पानी भरा हुआ है। पालघर विरार के बीच लोकल ट्रेन भी बाधित हो गई है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, यहां लोकल ट्रेन 30 से 40 मिनट की देरी से चल रही हैं। बता दें कि मौसम विभाग ने मुंबई, पालघर, रायगढ़, ठाणे और नवी मुंबई में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Palghar News

पालघर में भारी बारिश के कारण डूबा देहर्जे नदी पर बना पुल

पालघर में जलभराव

पालघर में हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। यहां रेल की पटरियों के पास, सड़कों पर गड्ढों में पानी भरा हुआ है। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। पटरियों पर पानी भरा होने के कारण विरार से दहानू जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा की गति भी धीमी हो गई है। इस दौरान ट्रेन से 30 से 40 मिनट की देरी से चल रही है।

End of Feed