दिल्ली में कोहरे का कोहराम: IGI एयरपोर्ट पर थमी विमानों की रफ्तार, 118 उड़ानें रद्द

Delhi News: घने कोहरे और दृश्यता कम होने के कारण दिल्ली एयरपोर्ट फ्लाइटों का संचालन प्रभावित हुई है। इस कारण 118 उड़ानें रद्द की गई, जबकि 16 के मार्ग डायवर्ट किए गए। बताया जा रहा है कि इसमें 60 आगमन और 58 प्रस्थान उड़ानें शामिल थी।

Delhi News: दिल्ली में मौसम विभाग ने घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते सड़क यातायात, रेल यातायात और हवाई यातायात प्रभावित है। दृश्यता कम होने के कारण ट्रेनें और फ्लाईटों के संचालन में देरी हो रही है। यही स्थिति दिल्ली एयरपोर्ट पर भी देखने को मिली। मंगलवार को घने कोहरे के कारण विमान परिचालन बाधित होने से कम से कम 118 उड़ानें रद्द हुईं, 16 उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन किया गया और 130 की सेवाओं में देरी हुई।

Delhi Airport Flight Delayed

IGI एयरपोर्ट पर थमी विमानों की रफ्तार (Photo- Canva)

दिल्ली एयरपोर्ट से 118 उड़ानें रद्द

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) द्वारा संचालित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI) से प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों का संचालन होता है। एक अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे पर 60 आगमन और 58 प्रस्थान उड़ानें रद्द की गईं जबकि 16 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया।

End of Feed