DRDO का बड़ा रक्षा ब्रेकथ्रू : पेश हुआ स्वदेशी एडवांस्ड आर्मर्ड व्हीकल; दुश्मनों पर पड़ेगा भारी

इसका बेस डिजाइन कई भूमिकाओं के लिए कॉन्फ़िगर किए जाने की क्षमता रखता है। वर्तमान में इसमें लगभग 65% स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है, जिसे भविष्य में 90% तक बढ़ाने की योजना है।

अहिल्यानगर : “एडवांस्ड आर्मर्ड व्हीकल (ट्रैक्ड और व्हील्ड)” का डिजाइन और विकास व्हीकल्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (VRDE) द्वारा तैयार किया गया है, जो रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की एक प्रमुख अनुसंधान इकाई है। इन armoured व्हीकल को 25 अप्रैल 2026 को अहिल्यानगर स्थित VRDE में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव तथा DRDO के अध्यक्ष डॉ. एस. वी. कामत द्वारा पेश किया गया। AAP (ट्रैक्ड और व्हील्ड) को भारतीय सशस्त्र बलों की उभरती परिचालन आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

Indian infantry combat vehicle

अहिल्यानगर में स्वदेशी उन्नत armoured vehicle

ये इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल और आर्मर्ड पर्सनल कैरियर की भूमिकाओं को पूरा करने में सक्षम हैं। दोनों में स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित 30 मिमी क्रूलेस टर्रेट लगाया गया है। ये व्हीकल गतिशीलता, मारक क्षमता और सुरक्षा की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उन्नत सुविधाओं से लैस हैं। उच्च क्षमता वाले इंजन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ यह प्लेटफॉर्म बेहतर पावर-टू-वेट अनुपात, अधिक गति, ढलान और बाधाओं को पार करने की क्षमता प्रदान करता है।

End of Feed