7 घंटे, 130 शिकार! मुंबई में पागल कुत्ते ने मचाया आतंक; घरों में कैद लोग

ठाणे में रेबीज ग्रस्त एक आवारा कुत्ते ने सात घंटे के भीतर करीब 130 लोगों को काट लिया जिसके पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

ठाणे : जिले के कल्याण में रेबीज ग्रस्त एक आवारा कुत्ते ने सात घंटे के भीतर करीब 130 लोगों को काट लिया जिसके बाद 25 को अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा गंभीर रूप से घायल 11 वर्षीय बच्ची को विशिष्ट चिकित्सा के लिए मुंबई भेजा गया। नगर निकाय के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक रविवार अपराह्न करीब दो बजे संदीप होटल इलाके में यह घटना शुरू हुई, जब आक्रामक कुत्ता राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और ऑटो-रिक्शा में सवार लोगों पर झपटने लगा।

Kalyan dog attack

ठाणे में पागल कुत्ते का आतंक (फोटो-AI)

प्रत्यक्षदर्शियों और कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कुत्ता सड़कों और गलियों में चल रहे लोगों पर पीछे से हमला कर रहा था।इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई और बिरला कॉलेज रोड, पुराने आरटीओ कार्यालय तथा भोईरवाड़ी के निवासियों ने खुद को घरों में बंद कर लिया। रविवार होने के बावजूद अभिभावकों ने बच्चों को खेल के मैदानों में जाने से रोक दिया।

End of Feed