Satna Dog Attack: सतना में आवारा कुत्ते का आतंक, 40 लोगों को बनाया शिकार; अस्पताल में लगी लाइन

सतना में एक कुत्ते ने गहरा नाला से अस्पताल चौक के बीच करीब 40 लोगों को काट लिया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कर एंटी-रेबीज टीके लगाए जा रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत स्थिर है।

Satna Dog Attack: मध्य प्रदेश के सतना शहर में बुधवार को एक आवारा कुत्ते का आतंक देखने को मिला। जहां एक ही दिन में कुत्ते ने करीब 40 लोगों को अपना शिकार बनाया। हमले से लोगों में हड़कंप मच गया। गहरा नाला से अस्पताल चौक तक करीब 40 लोगों को कुत्ते ने काट लिया। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

सतना जिला अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. शरद दुबे ने बताया कि एक कुत्ते ने शहर के गहरा नाला से लेकर अस्पताल चौक के बीच लगभग 40 लोगों को काटा। सभी घायलों का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को एंटी रैबीज का टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर इलाज मिलने के कारण सभी मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है।

End of Feed