दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सेवाएं फिर से नॉर्मल, टेक्निकल फॉल्ट के चलते आनंद विहार-वैशाली रूट पर यात्री हुए घंटों परेशान

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार को यात्रियों को करीब कई घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। आनंद विहार और वैशाली स्टेशन के बीच ट्रेन सेवाएं बाधित रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। हालांकि, मरम्मत का काम पूरा होने के बाद डीएमआरसी ने ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवाएं फिर से सामान्य होने की जानकारी दी।

Delhi Metro Blue Line Delay: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने जानकारी दी है कि ब्लू लाइन पर आनंद विहार और वैशाली स्टेशन के बीच तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन सेवाओं में देरी हुईं। यात्रियों को इस रूट पर सफर के दौरान कुछ समय तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि, डीएमआरसी ने एक अपडेट जारी करते हुए अपने एक्स पर लिखा था कि, मेट्रो की अन्य सभी लाइनों पर ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।

Delhi Metro Blue Line Delay

ब्लू लाइन पर तकनीकी समस्या से ट्रेन सेवाएं प्रभावित

दिक्कत की वजह सेवाएं प्रभावित

बाद में डीएमआरसी ने एक सर्विस अपडेट जारी करते हुए बताया कि, OHE (ओवरहेड इक्विपमेंट) की दिक्कत की वजह से आनंद विहार से वैशाली के बीच कुछ समय के लिए कोई ट्रेन सर्विस उपलब्ध नहीं है। इसे ठीक करने का काम चल रहा था। बता दें कि इसके चलते सबसे ज्यादा परेशान ऑफिस से निकल रहे लोग हुए।

End of Feed