दिल्ली मेट्रो का महारिकॉर्ड, एक दिन में 82,44,903 यात्रियों ने किया सफर; जानें क्यों आया बूम?

दिल्ली मेट्रो ने 17 सितंबर को अबतक का सबसे अधिक यात्री सफर का रिकॉर्ड बनाया है। आम दिनों के मुकाबले एक दिन में 84 लाख से अधिक लोगों ने यात्रा की।

Delhi Metro: दिल्ली में परिवहन की रीढ़ दिल्ली मेट्रो लगातार नए कीर्तिमान बना रहा है। कुल 416 किलोमीटर में फैले नेटवर्क पर संचालित मेट्रो सेवाओं के जरिए रोजाना लाखों की संख्या में यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। इससे न सिर्फ यात्रियों का समय और पैसा बचता है, बल्कि दिल्ली मेट्रो को भी बड़ा मुनाफा होता है। अमूमन एक दिन में 65 लाख यात्री सफर करते हैं, लेकिन 17 सितंबर 2026 गुरुवार को मेट्रो ने अबतक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। DMRC की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दिन 84 लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया, जो अबतक का सबसे ज्यादा है।

Delhi Metro Highest Ever Passenger Records

दिल्ली मेट्रो ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड (फोटो-DMRC)

दिल्ली मेट्रो ने 'एक्स' पर बताया कि 17 सितंबर मेट्रो के 24 साल के करियर का सबसे अहम दिन रहा है। इस दिन 416 किलोमीटर के दायरे में बिछी 12 लाइनों और 303 स्टेशनों के जरिए 84, 44, 903 लोगों ने मेट्रो सेवा का लाभ लिया। इस दौरान मेट्रो सेवाओं की संख्या में इजाफा भी किया गया, जिससे मेट्रो के रेवेन्यू पर बड़ा इजाफा दर्ज किया गया होगा।

End of Feed