वैश्विक स्तर पर कदम बढ़ा रही DMRC, विदेशों में मेट्रो परियोजनाओं के लिए DMIL का गठन

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने अपनी विशेषज्ञता को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने के लिए नई सहायक कंपनी दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड (डीएमआईएल) का गठन किया है। इस पहल का उद्देश्य विदेशों में मेट्रो परियोजनाओं के लिए बोली लगाना और शहरी परिवहन से जुड़ी परामर्श सेवाओं का विस्तार करना है।

Delhi News: दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने अपनी सेवाओं का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने के उद्देश्य से एक नई सहायक कंपनी दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड (डीएमआईएल) की स्थापना की है। इस कंपनी का मुख्य लक्ष्य विदेशों में मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए बोली लगाना और शहरी परिवहन से जुड़ी परामर्श सेवाओं को वैश्विक स्तर पर बढ़ाना है।

DMRC Set Up Delhi Metro International Ltd (Symbolic Photo)

डीएमआरसी ने किया दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड का गठन

एक अधिकारी के अनुसार, इस नई इकाई की स्थापना इसलिए की गई है ताकि मेट्रो योजना, निर्माण और संचालन के क्षेत्र में डीएमआरसी के अनुभव और विशेषज्ञता को भारत के बाहर भी उपयोग में लाया जा सके। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नए व्यावसायिक अवसरों की तलाश भी की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि इस सहायक कंपनी के जरिए डीएमआरसी अब अन्य देशों के शहरों में मेट्रो परियोजनाओं के लिए सीधे निविदा (बोली) प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेगी और शहरी परिवहन प्रणालियों से जुड़े परामर्श कार्य भी प्रदान कर पाएगी।

End of Feed