Ghaziabad News: लापता युवक को खोजने तालाब में उतरा गोताखोर भी डूबा, एक हफ्ते में तीसरी मौत

लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र में स्थित डाबर तालाब एक बार फिर हादसे का केंद्र बन गया, जहां एक गोताखोर की जान चली गई। लापता युवक की तलाश में उतरा यह गोताखोर दलदल और झाड़ियों में फंस गया, जबकि युवक का शव तालाब से बरामद कर लिया गया।

Ghaziabad Loni Pond Accident: गाजियाबाद के लोनी में एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जिस व्यक्ति की डूबने से मौत हुई वह दिल्ली का गोताखोर था। मामला लोनी में अंकुर विहार थाना क्षेत्र का है। जहां पर डाबर तालाब में डूबने से इस व्यक्ति की मौत हुई। दरअसल वह पिछले कई दिनों से लापता एक हिस्ट्रीशीटर युवक शादान का शव तलाशने के लिए तालाब में उतरा था।

Ghaziabad Loni Pond Accident

लोनी में काल बना डाबर तालाब

अंकुर विहार थाना क्षेत्र के डाबर कॉलोनी निवासी शादान 14 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर लताशी अभियान शुरू किया। कल यानी बुधवार 22 अप्रैल को शादान के परिजनों को डाबर तालाब के किनारे उसकी शर्ट दिखी। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

End of Feed