संतकबीर नगर में मिट्टी पटवाने को लेकर भड़का विवाद, गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत

संतकबीर नगर में जमीन पर मिट्टी गिराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद लाठी-डंडों और धारधार हथियार से मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान गोलियां भी चलीं और एक व्यक्ति के सिर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

Sant Kabir Nagar News: संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद क्षेत्र में मिट्टी गिराने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य घायल हो गये।अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान धर्मेंद्र यादव (30) के रूप में की गई है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि बहुत जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

crimee

विवाद के दौरान एक व्यक्ति की मौत

मिट्टी गिराए जाने का विरोध करने पर हुआ विवाद

अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया कि शनिवार को महुये गांव में भीमली उर्फ इंद्रजीत नामक व्यक्ति अपनी जमीन पर मिट्टी गिरा रहा था। कुछ मिट्टी गांव के ही निवासी धर्मेंद्र की जमीन में भी गिर रही थी और पास से गुजर रहा एक नाला भी मिट्टी गिरने के कारण बंद हो गया था। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र ने मिट्टी गिराये जाने का विरोध किया, जिससे विवाद शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि कुछ देर बाद इंद्रजीत यादव और उसके परिवार के सदस्यों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से धर्मेंद्र और उसके परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया।

End of Feed