Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में से एक चौका देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना में एक व्यक्ति ने दिव्यांग बुजुर्ग की चाकू मार के हत्या कर दी है। इस दौरान बीच में आई बुजुर्ग व्यक्ति की पुत्रवधू पर भी आरोपी ने हमला किया था। ये घटना बहादुरगढ़ के खेड़ी जासोर गांव की है। बुजुर्ग की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम ओमप्रकाश था, उसकी उम्र करीब 68 वर्ष की थी और वह दिव्यांग थे।
बहादुरगढ़ में 22 बार चाकू मारकर बुजुर्ग की हत्या
घर में घुस कर हत्या की घटना को दिया अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार, देर रात घर में घुस कर हमलावर ने इस घटना को अंजाम दिया था। हमलावरों ने सो रहे ओमप्रकाश की हत्या करने के लिए 22 बार उन पर चाकू से वार किया। ओमप्रकाश की चीख की आवाज सुनकर पुत्रवधु जैसे ही बीच बचाव को पहुंची, हमलावरों ने उस पर भी वार किया और मौके देख भाग निकले। पुत्रवधु द्वारा दी जानकारी के अनुसार घर में दो हमलावर घुसे थे, जिन्होंने ओमप्रकाश पर हमला किया था। शोर मचने पर आस-पास के लोग एकत्रित हुए ओमप्रकाश को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया।
गंदे पानी का था विवाद
घायल पुत्रवधू से जब इस मामले पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि बीते दिनों हरिपाल के परिवार के साथ नाली निकासी को लेकर थोड़ी कहासुनी हुई थी। उसी दौरान हरिपाल के बेटे ने घर में घुस कर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी समेत परिवार के 9 सदस्यों पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की पूरी छानबीन में लगी हुई है।
