Digital arrest In Rewa: 680 करोड़ के घोटाले में शामिल बताकर किया डिजिटल अरेस्ट, दर्ज हुआ मामला

रीवा में एक बार फिर डिजिटल अरेस्ट का एक मामला सामने आया है। बदमाशों ने समान थाना क्षेत्र में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर को पुलिस की वर्दी पहनकर उन्हें 680 करोड़ के बैंक घोटाले में शामिल बताकर उन्हें डिजिटल अरेस्ट किया।

रीवा में एक बार फिर डिजिटल अरेस्ट का एक मामला सामने आया है। बदमाशों ने समान थाना क्षेत्र में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर को पुलिस की वर्दी पहनकर उन्हें 680 करोड़ के बैंक घोटाले में शामिल बताकर उन्हें डिजिटल अरेस्ट किया। लेकिन उसकी सतर्कता के कारण वो इसके शिकार नहीं हो पाए और उनके पैसे बच गए। उन्होंने इसकी शिकायत थाने में की है जिसके बाद अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

680 करोड़ के घोटाले में शामिल बताकर किया डिजिटल अरेस्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

यह घटना समान थाना क्षेत्र के अरुण नगर में रहने वाले संजीव श्रीवास्तव के साथ हुई। मंगलवार को संजीव के पास एक वीडियो कॉल आया जिसमें पुलिस की वर्दी पहने लोग खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता रहे थे। उन्होंने संजीव को बताया कि उनके खाते में 680 करोड़ के बैंक घोटाले की राशि आई है और उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया है।

End of Feed