Navi Mumbai Fire: दिघा के फर्नीचर गोदाम में अचानक भड़की भीषण आग, दो लोग झुलसे, मौके पर 5-6 दमकल गाड़ियां मौजूद

Navi Mumbai Fire: नवी मुंबई के दिघा इलाके में रविवार शाम एक फर्नीचर गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। गोदाम में रखा फर्नीचर और अन्य ज्वलनशील सामान आग की चपेट में आने से लपटें तेजी से फैल गईं। हादसे में गोदाम के अंदर मौजूद दो लोग झुलस गए, जबकि आग बुझाने के लिए दमकल की 5 से 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

Navi Mumbai Fire: नवी मुंबई के दिघा इलाके में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक फर्नीचर गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम के भीतर बड़ी मात्रा में फर्नीचर और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। कुछ ही देर में आग की लपटें काफी ऊंची उठने लगीं और आसपास के इलाके में धुएं का गुबार दिखाई देने लगा।

Navi Mumbai Fire

नवी मुंबई के दिघा इलाके में आग का विकराल रूप

5 से 6 फायर टेंडर मौके के लिए रवाना किए गए

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को अलर्ट किया गया। इसके बाद नवी मुंबई के अलग-अलग दमकल केंद्रों से करीब 5 से 6 फायर टेंडर मौके के लिए रवाना किए गए। दमकलकर्मियों ने पहुंचते ही आग पर काबू पाने का अभियान शुरू कर दिया। फिलहाल कई टीमें लगातार पानी की बौछार कर आग को बुझाने और उसे आसपास की इमारतों व अन्य स्थानों तक पहुंचने से रोकने में जुटी हैं।

End of Feed