Himachal News: हमीरपुर में 24 घंटे में बढ़े डायरिया के मरीज, 10 गांवों में हालात खराब

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में भीषण गर्मी के बीच डायरिया के मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 10 गांवों से कई मरीज सामने आए हैं।

हमीरपुर : हमीरपुर के 10 गांवों में 24 घंटे के दौरान अतिसार के 34 नए मामले सामने आए जिसके बाद जिले में अतिसार के मरीजों की संख्या बढ़कर 286 हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आर के अग्निहोत्री ने बताया कि बृहस्पतिवार रात तक अतिसार के 34 मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि कुल 286 मामलों में से 14 मरीज अस्पताल में हैं, 193 को छुट्टी दे दी गई है और शेष मरीज घर पर ही इलाज करा रहे हैं।

34 new cases of diarrhea in 24 hours in Hamirpur
  • हमीरपुर में डायरिया केस बढ़े

स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट

हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायतों लांबलू, चमनेड़, गसोता, बफरीन और पंधेर के बारह गांवों में पिछले शुक्रवार से अतिसार के मामले सामने आ रहे हैं। इस क्षेत्र की आबादी 4,550 है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने प्रभावित गांवों का दौरा किया और लोगों को अपना ध्यान रखने को कहा। इस बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिले के प्रभावित गांवों में बीमारी के प्रकोप के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है कि दवाओं और अन्य सुविधाओं में कोई कमी न हो।

End of Feed