कोई धुरंधर ही शहर के इन गड्ढों में सड़क ढूंढ सकता है, Ground Report में देखें जमीनी हकीकत

राजस्थान के धौलपुर में NH44 की सर्विस रोड की हालत इतनी खराब है कि सड़क नदी जैसी नजर आ रही है। यहां बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरा है और ऐसा लगता है उनके बीच स्कूल बसें उसी तरह सड़क खोजने के अभियान पर निकलती हैं, जैसे वास्को डिगामा भारत की खोज में निकला था। स्थानीय लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन प्रशासन की उदासीनता से हालात और बिगड़ते जा रहे हैं।

इस तस्वीर को देखकर कहीं आप ये तो नहीं सोच रहे कि ये स्कूल बस ड्राइवर किसी नदी में बस को उतार रहा है। अगर ऐसा सोच रहे हैं तो आप बिल्कुल गलत हैं, क्योंकि ये सड़क है। जी हां, कम से कम राजस्थान में धौलपुर प्रशासन तो इसे सड़क ही कहता है। हालांकि, यहां के निवासियों का मानना है कि यहां पहले सड़क हुआ करती थी, अब गड्ढे ही गड्ढे बचे हैं। बड़ी बात ये है कि इसी सड़क को पार करके लोगों को रोज अपने काम पर आना-जाना पड़ता है। गुहार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी है कि कम से कम छोटे-छोटे स्कूली बच्चों की विनती तो सुन लें। क्योंकि बच्चे जिस बस से स्कूल जाते हैं, वह बस रोज इन्हीं गड्ढों में हिचकोले खाते हुए स्कूल आती-जाती है। Timesnownavbharat ने धौलपुर की इसी सड़क पर जाकर ग्राउंड रिपोर्ट की। खबर में वीडियो भी है, जिसे देखकर आप समझ जाएंगे कि धौलपुर की सड़क का क्या हाल नहीं हश्र है।

dhaulpur Road and pothols

तालाब के बीच सड़क खोजते शहर के 'धुरंधर'

हमारी ग्राउंड रिपोर्ट में जो दिखा वह डराने वाली तस्वीर है। क्योंकि सड़क पर इतने बड़े गड्ढे हैं कि यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों से बात की तो उन्होंने बताया कि पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं। लेकिन प्रशासन ने जो चश्मा पहना हुआ है, उन्हें इन गड्ढों में सड़क नजर आती है। या फिर वह कभी इस सड़क से गुजरते ही नहीं और उनके कानों तक सड़क की इस बदहाली की खबर भी नहीं पहुंचती।

End of Feed