मैन ऑफ द मैच में मिला देसी मुर्गा, खिलाड़ी असमंजस में सजाऊं या खाऊं

उत्तर प्रदेश के देवरिया में आयोजित हुए एक क्रिकेट मैच में मैन ऑफ द मैच बने खिलाड़ी को ट्रॉफी या नकद इनाम की जगह देसी मुर्गी दी गई। अनोखा पुरस्कार देखकर खिलाड़ी और दर्शक हैरान रह गए। आयोजकों का कहना है कि खिलाड़ियों की दावत की मांग को यादगार बनाने के लिए यह इनाम दिया गया।

इधर भारत और श्रीलंका में इन दिनों T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप चल रहा है। इस वर्ल्ड कप में शामिल होने के लिए दुनियाभर की टीमें पहुंची हुई हैं। 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के मैच का हर किसी को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। इस बीच हमारे ही देश में क्रिकेट का एक ऐसा मैच भी हुआ, जिसमें मैन ऑफ द मैच के तौर पर खिलाड़ी को मुर्गा दे दिया गया। शायद खिलाड़ी भी सोच रहा होगा कि इस मैन ऑफ द मैच पुरस्कार को घर में सजाऊं या शाम को दावत का इंतजाम करूं।

Man of the match

मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार में मिला मुर्गा

मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया का है। यहां एक क्रिकेट प्रतियोगिता में यहां विजेता टीम के खिलाड़ियों को जो पुरस्कार मिला, उसे देखकर हर किसी को मजा आ गया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजकों ने विजेता टीम के एक खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया। मैन ऑफ द मैच बने खिलाड़ी को कोई शील्ड, ट्रॉफी या नगद ईनाम नहीं दिया गया, बल्कि एक देसी मुर्गी पकड़ा दी गई।

End of Feed