दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट से पहले विवाद, इन गानों और बुलेट बेल्ट पर आपत्ति

दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद में होने वाले कॉन्सर्ट से पहले जिला बाल संरक्षण इकाई ने शराब, नशे और हथियारों को बढ़ावा देने वाले गाने नहीं गाने की मांग की है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि लोगों के हित में उचित फैसला लिया जाएगा।

मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के 21 नवंबर को अहमदाबाद में होने वाले कॉन्सर्ट से पहले उनके कुछ गानों और स्टेज परफॉर्मेंस को लेकर आपत्ति जताई गई है। जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU) ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कॉन्सर्ट में शराब, नशे और हथियारों को बढ़ावा देने वाले गाने न गाने की मांग की है। साथ ही बच्चों को स्टेज पर नहीं बुलाने और परफॉर्मेंस के दौरान बुलेट बेल्ट नहीं पहनने की अपील की गई है।

diljit dosanjh

दिलजीत दोसांझ (File Photo)

DCPU ने पत्र में रखीं चार प्रमुख मांगें

दिलजीत का यह कॉन्सर्ट 'RuPay Aura India Tour' के तहत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा। जिला बाल संरक्षण अधिकारी वरेश नरेश ने 6 नवंबर को पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत को पत्र भेजा था। इसमें चंडीगढ़ के डॉ. पंडितराव धरेंनावर की ओर से दिए गए आवेदन का हवाला दिया गया है।

End of Feed