दिल्ली में यमुना किनारे ले पाएंगे सैर का भरपूर लुत्फ, यहां बनेगा 24 किमी लंबा साइकिल ट्रैक

दिल्ली में DDA यमुना किनारे 24 किलोमीटर लंबा साइकिल ट्रैक बनाने की योजना पर काम कर रहा है। जानें साइकिल ट्रैक का रूट क्या होगा और यह कहां बनाया जाएगा।

दिल्ली में यमुना नदी में ट्रायल के तौर पर क्रूज चलाए जाने की खबर तो आपने सुनी ही होगी। जल्द ही आप यमुना की लहरों पर सफर कर सकते हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आपके लिए एक और खुशखबरी है। वह यह कि यमुना किनारे एक 24 किलोमीटर लंबा सार्वजनिक कॉरिडोर बनाने की योजना है। इसके पहले चरण के लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही आप यमुना नदी के निकारे 24 किमी लंबे ट्रैक पर सैर और साइकिलिंग का लुत्फ उठा पाएंगे।

Delhi Cycle track Yamuna Bank

दिल्ली में यमुना किनारे बनेगा साइकिल ट्रैक

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) का प्रस्तावित 24 किलोमीटर लंबा साइकिल ट्रैक वजीराबाद के पास पुराने रेलवे पुल से सराय काले खां के नजदीक नेशनल हाईवे-24 तक बनाया जाएगा। इस पूरे ट्रैक की निर्माण लागत लगभग 16 करोड़ रुपये अनुमानित बताई गई है। हालांकि, ट्रैक के निर्माण की समयसीमा और आम लोगों के लिए खुलने की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। DDA की योजना के मुताबिक, साइकिल ट्रैक यमुना के पश्चिमी किनारे पर विकसित किया जाएगा। इस कॉरिडोर का उद्देश्य नदी के किनारे मौजूद हरित क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों तक लोगों की पहुंच आसान बनाना है।

End of Feed