Delhi Dehradun Expressway सिर्फ आधे घंटे में अक्षरधाम से बागपत!अभी मारें फर्राटा

Delhi-Dehradun Expressway के फेज-1 का निर्माण पूरा हो चुका है और इसे ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है। यह सेक्शन अक्षरधाम से बागपत के मविकला गांव स्थित Eastern Peripheral Expressway तक जाता है। करीब 32 किमी लंबा यह हिस्सा अब लगभग आधे घंटे में तय किया जा सकता है।

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के खुलने का इंतजार हम सभी बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं। जल्द ही इसका उद्घाटन होने वाला है। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर को कुल चार फेज में बनाया जा रहा है। इसमें पहला फेज, पूर्वी दिल्ली में अक्षरधाम के पास से शुरू होकर बागपत में ईस्टर्न पेरिफरल एक्सप्रेसवे तक है। फेज 2 बागपत से शुरू होकर सहारनपुर बायपास तक जाता है और यह ज्यादातर हिस्सा ग्रीनफील्ड है। तीसरा फेज सहारनपुर बायपास से उत्तराखंड में गणेशपुर तक है। चौथा फेज गणेशपुर से देहरादून तक जाता है। चलिए आज फेज 1 का ताजा अपडेट जानते हैं -

Delhi Dehradun Expressway phase 1 update

दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के फेज 1 पर मारें फर्राटा

पहला फेज यानी अक्षरधाम से बागपत जिले में मविकला गांव के पास ईस्टर्न पेरिफरल एक्सप्रेसवे तक पूरी तरह बनकर तैयार है। फेज 1 को दो सिविल पैकेजेस में बनाया गया है। जिसमें पहला पैकेज 14.75 किमी का है, जो पूरी तरह से दिल्ली में आता है और इसे गावर कंस्ट्रक्शन (Gawar Construction Limited) ने बनाया है। इसका पैकेज 2 करीब 16.85 किमी लंबा है, जो दिल्ली बॉर्डर से बागपत जिले के मविकला गांव तक जाता है। पैकेज 2 का कॉन्ट्रैक्ट पहले गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटेड को दिया गया था, लेकिन बाद में उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया गया। इसके बाद पैकेज-2 का काम सीगल इंडिया (Ceigall India) को दिया गया।

End of Feed