छोटे भाई की मदद करना चाहता था पति, पत्नी ने मना किया तो LPG सिलेंडर से कर दी हत्या; पुलिस अब लगा रही इस बात का पता

साउथईस्ट दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में एक 32 वर्षीय महिला पूनम की उसके पति सुरेश कुमार ने छोटे LPG सिलेंडर से हमला कर हत्या कर दी। दोनों के बीच विवाद आर्थिक सहायता को लेकर हुआ था।

साउथईस्ट दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 32 वर्षीय महिला की उसके पति ने छोटे LPG सिलेंडर से हमला कर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

Crime

फाइल फोटो

पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान पूनम के रूप में हुई है। दंपती डीडीए जनता फ्लैट्स में रहते थे और लगभग एक महीने पहले ही राजस्थान के चूरू जिले से दिल्ली शिफ्ट हुए थे। दोनों की शादी वर्ष 2020 में हुई थी।

End of Feed