Delhi Pollution: एक नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों पर बैन, ये है सरकार का विंटर एक्शन प्लान

दिल्ली में आगामी 1 नवंबर से विंटर एक्शन प्लान लागू होने जा रहा है। दिल्ली से बाहर रजिस्टर्ड नॉन-BS-VI वाहनों की एंट्री, PUC नियम, निर्माण गतिविधियों और दफ्तरों की व्यवस्था पर इस दौरान नई पाबंदियां लागू होंगी।

Delhi Pollution: दिल्ली में सर्दियों के दौरान बढ़ने वाले वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार आगामी 1 नवंबर से विंटर एक्शन प्लान लागू करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की घोषणा के मुताबिक, 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड BS-VI से नीचे के उत्सर्जन मानकों वाली गाड़ियों की एंट्री पर रोक लगाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUCC) के बिना ईंधन नहीं देने, सरकारी और निजी दफ्तरों में 50 फीसद वर्क फ्रॉम होम, दफ्तरों की टाइमिंग में बदलाव और निर्माण स्थलों की AI कैमरों से निगरानी जैसे उपाय शामिल हैं।

Delhi Pollution Winter action plan

दिल्ली में एक नवंबर से प्रदूषण के खिलाफ चलेगा अभियान

सरकार का कहना है कि सर्दियों में प्रदूषण बढ़ने से पहले ही कदम उठाकर वाहनों से निकलने वाले धुएं, निर्माण कार्यों की धूल और ट्रैफिक के दबाव को कम करने की कोशिश की जाएगी।

End of Feed