Delhi Heavy Rainfall: सावधान! दिल्ली-एनसीआर को काले बादलों ने घेरा, जन्माष्टमी पर झमाझम बारिश; 9 फ्लाइट्स के बदले रूट्स

Delhi Heavy Rainfall: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। आईएमडी ने 4 और 5 सितंबर के लिए मध्यम से भारी बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाओं का ’येलो अलर्ट’ जारी किया है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और पारा 31°C तक लुढ़क सकता है, जिससे गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिलेगी।

Delhi Heavy Rainfall: दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को अचानक मौसम का मिज़ाज पूरी तरह से बदल गया है। आसमान में घने बादलों के डेरे के साथ कई इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। आईएमडी ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में गरज-चमक, तेज आंधी और मध्यम से भारी बारिश का अनुमान जताते हुए 4 और 5 सितंबर के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मानसून की विदाई से पहले हो रही इस बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, ऑफिस टाइम तक बारिश जारी रहने से सड़कों पर जलभराव से ट्रैफिक जाम परेशानी का सबब बनेगी। उधर, खराब मौसम के कारण दोपहर 3:30 बजे से 4:30 बजे के बीच 9 उड़ानों का रास्ता बदला गया, जिसमें 4 जयपुर, 4 लखनऊ और 1 अहमदाबाद के लिए की गई हैं।

Delhi-NCR Rain

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट

दिल्ली का तापमान कितना है?

मौसम विभाग के अनुसार, 4 सितंबर को दिनभर बादल छाए रहेंगे और शाम तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान घटकर 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह के समय दिल्ली के मुख्य केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री, लोधी रोड में 27.6 डिग्री, आया नगर में 27 डिग्री, पालम में 25.5 डिग्री और रिज में 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 5 सितंबर को भी मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा और पारा और गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, 6 सितंबर से मौसम साफ होने लगेगा और 7 से 9 सितंबर के बीच तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

End of Feed