Delhi Weather: ठंड से ठिठुरती दिल्ली के लिए बुरी खबर, 2-3 डिग्री और लुढ़केगा पारा; IMD का रेड अलर्ट जारी

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23 December-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, सर्द हवाओं, घने कोहरे और प्रदूषण का प्रकोप जारी है। आज सुबह दिल्ली में घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया गया। साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23 December-2025: दिल्ली-एनसीआर में ठंड कंपकंपी छुड़ा रही है। पिछले कुछ दिनों से यहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण शीत दिवस जैसी स्थिति बनी हुई है। दिन में धूप भी बेअसर है। सुबह के समय घने कोहरे का प्रकोप भी बरकरार है। जिसके कारण विजिबिलिटी बहुत घट जा रही है। जिससे आम लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है। राजधानी और आसपास के इलाके अभी भी प्रदूषण की गिरफ्त में हैं। दिसंबर में भी लोगों को प्रदूषित हवा से राहत नहीं मिली है। आज सुबह भी दिल्ली का ओवरऑल AQI 414 दर्ज किया गया।

delhi Weather

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में सुबह के समय प्रदूषण और कोहरे की वजह से चारों तरफ सिर्फ धुंध ही नजर आई। विजिबिलिटी इतनी घट गई कि पालम एयरपोर्ट पर करीब 100 मीटर ही दर्ज की गई। आज दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है। आज 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने सुबह के समय सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नई दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली में वेस्ट दिल्ली घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया। इस दौरान 50 मीटर से कम विजिबिलिटी दर्ज की जा सकती है।

End of Feed