Delhi Weather: दिल्ली में सर्द हवाओं से सुबह कंपकंपी, घने कोहरे से मिली राहत; जानें IMD का अपडेट

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17 December-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह घना कोहरा देखने को नहीं मिला। हालांकि सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन का एहसास हुआ। आज दिल्ली में दिन में धूप निकलने की संभावना है। वहीं पॉल्यूशन के स्तर में भी कमी देखने को मिल रही है। लेकिन यह अभी भी 300 पार बना हुआ है।

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17 December-2025: दिल्ली-एनसीआर में आज ठंड का एहसास बढ़ गया है। सुबह के समय सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन का एहसास हुआ। हालांकि हवाओं की रफ्तार बढ़ने से धुंध और कोहरे का असर भी कम हुआ है। दो दिन पहले राजधानी में सुबह घने कोहरे की चादर छाई हुई थी। जिसके कारण विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच गई थी। साथ ही पॉल्यूशन भी गंभीर स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन मंगलवार को सुबह घना कोहरा देखने को नहीं मिला। आज दिल्ली में कैसा मौसम रहेगा, आइए जानते हैं।

delhi Weather

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय राजधानी के अलग-अलग इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिला। साथ ही तेज सर्द हवाओं का सितम भी जारी रहा। दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंट जाएगा। दिन में अच्छी धूप भी खिली रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed