Delhi Weather: घने कोहरे और धुंध के साए में दिल्ली, India Gate तक नहीं आया नजर; जानें मौसम का हाल

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14 December-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह की शुरुआत घने कोहरे और धुंध के साए में हुई। जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। हालांकि अभी दिल्ली में ज्यादा ठंड नहीं पड़ रही है। तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ ही दिन में धूप निकलने के कारण ठंड का असर कम हो गया है। दिल्ली में आने वाले दिनों में कैसा मौसम रहेगा, आइए जानते हैं:

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14 December-2025: दिल्ली-एनसीआर के लोग घने कोहरे और प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। एक तरफ एयर क्वालिटी में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर घने कोहरे और धुंध के चलते सुबह के समय विजिबिलिटी काफी घट गई है। जिसके कारण सड़कों पर वाहन रेंग रहे हैं। एनसीआर में शनिवार को इस सीजन का पहला घना कोहरा देखने को मिला। भले ही अब घने कोहरे का दौर शुरू हो चुका है। लेकिन राजधानी में ठंड का एहसास कम हो गया है। शनिवार को सुबह दिल्ली का पारा 11.6 डिग्री तक पहुंच गया। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है:

Delhi Pollution (2)

दिल्ली में सुबह छाया घना कोहरा (PTI)

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। आज सुबह दिल्ली घने कोहरे की चादर में लिपटी नजर आई। कोहरे के कारण इंडिया गेट भी सुबह नजर नहीं आ रहा था। लोग धुंध और कोहरे के बीच ही कर्तव्य पथ पर मॉर्निंग वॉक करते दिखाई दिए। रात के समय भी घना कोहरा छाने की संभावना जताई जा रही है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान आज सुबह 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

End of Feed