कल दिल्ली के इन 12 इलाकों में नहीं आएगा पानी, ये है टैंकर Helpline Number

दिल्ली में आज यानी मंगलवार 27 जनवरी को आसमान से जमकर पानी बरसा, लेकिन कुछ इलाकों में दिल्ली जल बोर्ड के पानी की सप्लाई बाधित रही। इसी तरह कल यानी बुधवाार 28 जनवरी को भी दिल्ली के कुल 12 इलाकों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। जानिए उन सभी इलाकों के नाम और दिल्ली जल बोर्ड का Helpline नंबर, ताकि आप टैंक मंगवाकर अपनी जरूरत पूरी कर सकें।

दिल्ली के कई इलाकों में पिछले तीन दिनों से बारी-बारी जल आपूर्ति बाधित रही है। पानी की आपूर्ति बाधित होने को लेकर दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से पहले ही अलर्ट कर दिया गया था। जब बोर्ड ने बताया था कि अंडरग्राउंड रिजरवेयर (UGR) और बूस्टिंग पंपिंग स्टेशन की वार्षिक फ्लशिंग प्रोग्राम के चलते इन इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। इसके चलते शनिवार 24 जनवरी, मंगलवार 27 जनवरी और बुधवार 28 जनवरी को 44 इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। शनिवार को 21, आज यानी मंगलवार 27 जनवरी को 11 और कल बुधवार 28 जनवरी को 12 इलाकों में जल आपूर्ति बाधित रहेगी।

Delhi Water Crisis.

दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार को नहीं आएगा पानी

जल आपूर्ति बाधित होने को लेकर दिल्ली जल बोर्ड ने पहले ही खेद जताया है। इसके साथ ही प्रभावित इलाकों के लोगों को सलाह दी गई है कि वो पहले से ही अपनी जरूरत के लिए पर्याप्त पानी स्टोर करके रख लें। लोगों की मदद के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने टैंकर मंगवानी की सुविधा भी दी है। टैंकर मंगवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। उनके बारे में भी जानकारी देंगे, पहले जान लेते हैं आज यानी 27 जनवरी और कल बुधवार 28 जनवरी को किन-किन इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।

End of Feed