फर्जीवाड़े में फंसा रिटायर्ड फौजी 70 दिन जेल में रहा, तीन साल बाद पकड़ा गया असली ठग

दिल्ली में वर्ष 2023 में सामने आए वाहन ठगी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने लंबी अंतरराज्यीय कार्रवाई के बाद मुख्य आरोपी को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से गिरफ्तार कर लिया है। इस ठगी के चलते एक रिटायर्ड आर्मी जवान और उनके पिता को जेल जाना पड़ा था। जांच में फर्जी दस्तावेज, नकली पहचान और बैंक लोन छिपाकर वाहन बेचने की साजिश सामने आई है।

दिल्ली पुलिस ने वर्ष 2023 में सामने आए एक बड़े वाहन ठगी मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही वह मामला सुलझ गया है, जिसमें एक रिटायर्ड फौजी और उनके बुजुर्ग पिता को जेल तक जाना पड़ा था। पुलिस के अनुसार, लंबी अंतरराज्यीय कार्रवाई के बाद आरोपी को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से दबोचा गया।

Delhi vehicle fraud case

तीन साल बाद पकड़ा गया असली आरोपी (AI Image)

जंगलों में छिपा था आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरदीप सिंह रंधावा के रूप में हुई है। उसे 4 जनवरी की तड़के करीब 3:45 बजे पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के भोपालपुर गांव से पकड़ा गया। पुलिस टीमों ने नेपाल सीमा से सटे शिवालिक पहाड़ियों के जंगलों में कई दिनों तक अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को घने जंगल, मोबाइल नेटवर्क की अनुपलब्धता, ठंड और जंगली जानवरों के खतरे जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। पुलिस के मुताबिक, रंधावा पिछले तीन वर्षों से फरार था और उस पर उत्तर प्रदेश में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

End of Feed