DU की छात्राओं को पैसे का लालच देकर कॉन्सर्ट में ले जाने का आरोप, व्हाट्सऐप चैट वायरल होते ही मचा बवाल, NIA से जांच की मांग

Delhi University: इस मामले पर ABVP ने कड़ा रुख अपनाते हुए पूरी घटना की NIA से जांच कराने की मांग की है। ABVP का कहना है कि कथित मैसेज में छात्राओं को एनआरआई पुरुषों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आर्थिक लालच और अन्य सुविधाएं देने की बात थी।

Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय के रामानुजन कॉलेज के छात्र अनस खान पर छात्राओं को पैसे, गिफ्ट और सुविधाओं का लालच देकर अहमदाबाद में होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में ले जाने का आरोप लगा है। कथित व्हाट्सऐप चैट सामने आने के बाद यह मामला विवादों में आ गया। कॉलेज प्रशासन ने 6 नवंबर को जारी आदेश में अनस खान को 1 फरवरी 2027 तक सस्पेंड कर दिया है। प्रॉक्टोरियल कमेटी ने शिकायत, छात्र का जवाब और शुरुआती जांच के बाद यह फैसला लिया। सस्पेंशन के दौरान वह नियमित क्लास और अन्य गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले सकेगा, लेकिन यूनिवर्सिटी की तय परीक्षाओं में बैठने की छूट दी गई है।

AI (5)

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो साभार- AI)

ABVP ने की NIA से जांच कराने की मांग

इस मामले पर ABVP ने कड़ा रुख अपनाते हुए पूरी घटना की NIA से जांच कराने की मांग की है। ABVP का कहना है कि कथित मैसेज में छात्राओं को एनआरआई पुरुषों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आर्थिक लालच और अन्य सुविधाएं देने की बात थी। संगठन का आरोप है कि मैसेज में छात्राओं के लुक और शारीरिक बनावट के आधार पर चयन की बात भी कही गई। ABVP ने आशंका जताई है कि इसके पीछे मानव तस्करी या देह व्यापार से जुड़ा नेटवर्क हो सकता है। हालांकि, इन दावों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और किसी संगठित अपराध में शामिल होने की बात साबित नहीं हुई है। ABVP ने एनआरआई संपर्कों और कथित पैसों के लेन-देन की जांच की भी मांग की है।

End of Feed