Delhi: 'टिर्री किलर ऐप' से परेशान हो रहे ई-रिक्शा चालक, युवाओं के क्रूर प्रैंक पर सरकार लगा सकती है सख्त प्रतिबंध

Delhi News: दिल्ली की सड़कों पर 'BAT-BMS' ऐप से ई-रिक्शा (टिर्री) की ब्लूटूथ बैटरी बंद करने का खतरनाक और क्रूर 'डिजिटल प्रैंक' चल रहा है। परिवहन विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं।

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली की व्यस्त सड़कों पर इन दिनों कुछ युवाओं और प्रैंकस्टर्स का एक बेहद खतरनाक और क्रूर 'डिजिटल प्रैंक' चर्चा का विषय बना हुआ है। यह तथाकथित मजाक दिल्ली की जीवन रेखा बन चुके ई-रिक्शा (टिर्री) के गरीब चालकों के लिए काल बन गया है। दरअसल, कुछ टेक-सैलरी युवा 'BAT-BMS' नाम के एक मोबाइल एप्लिकेशन का इस्तेमाल करके सड़क पर चल रहे ई-रिक्शा की ब्लूटूथ-सक्षम लिथियम बैटरी को हैक कर रहे हैं और चलती गाड़ी का पावर स्विच बंद कर दे रहे हैं। इसी कारण से सोशल मीडिया पर इसे टिर्री किलर ऐप कहा जा रहा है।

tirri killer app delhi news

घटना के बारे में बताते अमान

बाजार में मौजूद नामी और प्रमुख ब्रांड्स की जो फैक्टरी-सिक्योर्ड या प्रोप्रायटरी बैटरियां हैं, वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। यह खतरा केवल उन्हीं गाड़ियों पर है जिनमें बिना पासवर्ड सुरक्षा वाले सस्ते, थर्ड-पार्टी आफ्टरमार्केट बैटरी सिस्टम लगे हुए हैं।

End of Feed