Delhi News: 63 साल से बंद ट्राम फिर से चलाने की तैयारी, क्या फिर बिछेंगी सड़कों पर पटरी?

राजधानी दिल्ली में 63 साल से बंद ट्राम सेवा को फिर से शुरू करने की तैयारी की जा रही है। पुरानी दिल्ली की संकरी सड़कों और पर्यटन को ध्यान में रखते हुए नई तरह की ट्राम चलाने की योजना बनाई जा रही है।

Delhi News: आज भी दिल्ली के ज्यादातर लोग पुरानी दिल्ली को ही असली दिल्ली कहते हैं। पुरानी दिल्ली की वो तंग गलियां और उन गलियों में सदियों पुरानी कपड़े, खाने-पीने और मसालों आदि की दुकानें। पुरानी दिल्ली आज भी उसी तरह जीवंत है। लेकिन एक पुरानी चीज जो पुरानी दिल्ली से पिछले 63 वर्षों से गायब है, उसे वापस लाने की तैयारी एक बार फिर से हो रही है। जी हां, ट्राम कभी पुरानी दिल्ली की पहचान हुआ करती थी। खड़-खड़ करती ट्राम जब पुरानी दिल्ली की गलियों से गुजरती तो उसके दोनों ओर लोग ठिठक जाते थे। सरकार के प्रयास से एक बार फिर पुरानी दिल्ली में ट्राम चलाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। प्रमुख हिंदी अखबार दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार अगर सब ठीक रहा तो पुरानी दिल्ली में आप फिर से ट्राम का सफर कर पाएंगे, लेकिन इस बार 63 साल पहले चली आखिरी ट्राम से इसमें बहुत कुछ नया होगा।

Delhi Tram Chandani Chowk

पुरानी दिल्ली में कभी इस तरह चलती थी ट्राम

पुरानी दिल्ली में आखिरी बार दिसंबर 1963 में ट्राम चली थी। तब से 63 साल बीत गए, ट्राम की पटरी भी पुरानी दिल्ली से गायब हो गई। उस समय 10 साल के जिस बच्चे ने ट्राम का सफर किया होगा, वह भी आज 73 साल के बुजुर्ग हो चुके हैं। वैसे तो पुरानी दिल्ली से ट्राम की यादें भी मिट चुकी हैं और बाद के लोगों को तो यह भी नहीं पता कि कभी दिल्ली में ट्राम भी चलती थी। लेकिन जिन बुजुर्गों ने अपने बचपन में पुरानी दिल्ली की ट्राम का सफर किया है, वह फिर से ट्राम चलने की खबर से निश्चित तौर पर खुश होंगे। अब समय बदल चुका है और अगर पुरानी दिल्ली में फिर से ट्राम चलती है तो वह भी बदली-बदली सी होगी। इस बार पारंपरिक ट्राम की तरह सड़क पर पटरियां बिछाने के बजाय ट्रैकलेस ट्राम चलाई जा सकती है।

End of Feed